दुर्ग | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के संगठन विस्तार की बहुप्रतीक्षित सूची आज जारी कर दी गई है। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा प्रस्तावित इस कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने हरी झंडी दे दी है। इस नई टीम में अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।
दिग्गजों के साथ मंथन के बाद तैयार हुई ‘टीम राकेश’
संगठन विस्तार की यह सूची राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू और रविंद्र चौबे के साथ लंबी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद तैयार की गई है। प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दू द्वारा जारी इस आधिकारिक सूची में कुल 51 जिला पदाधिकारी और 10 कार्यकारिणी सदस्यों को जगह मिली है।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय, अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपकर संगठन को और अधिक गतिशील बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से जनता के बीच रखेंगे।

घोषित पदाधिकारी एवं संक्षिप्त परिचय
कोषाध्यक्ष
विक्रांत अग्रवाल – संगठन के विश्वसनीय एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वित्तीय अनुशासन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। छाया जिलापंचायत सदस्य है। पूर्व में जिला कांग्रेस के महामंत्री रह चुके है।
उपाध्यक्षगण
- जय प्रकाश चंद्राकर – जमीनी स्तर के अनुभवी नेता। ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
- महेंद्र वर्मा – संगठनात्मक अनुभव से परिपूर्ण, कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने में सक्षम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के पूर्व अध्यक्ष रहे है।
- तरुण बिजौर – लगातार आम जन को कांग्रेस से जोड़ने में सक्रिय, भूपेश बघेल सरकार में चर्म शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष रहे है।
- प्रमोद राजपूत – सामाजिक सरोकारों से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता। जनहित के मुद्दों पर मुखर भूमिका निभाते रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी के पूर्व अध्यक्ष रहे है।
- रोहित कुर्रे – संगठन के प्रति समर्पित। बूथ स्तर पर सक्रियता के लिए पहचाने जाते हैं।
- शमशीर कुरैशी – अल्पसंख्यक समाज का मजबूत प्रतिनिधित्व। सामाजिक समरसता के पक्षधर, जिलापंचायत दुर्ग के पूर्व सदस्य रहे है।
- संतलाल बंजारे – अनुसूचित वर्ग समाज के सक्रिय नेता। संगठन को जमीनी मजबूती प्रदान करेंगे।
- विशाल देशमुख – ग्रामीण अंचल में सक्रिय उपस्थिति। संगठनात्मक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका।
- हीरा वर्मा – लंबे समय से पार्टी से जुड़े समर्पित कार्यकर्ता। जनसंपर्क में दक्ष। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अहिवारा ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं।
- निरंजन राजपूत – संघर्षशील छवि के नेता। जनआंदोलनों में सक्रिय भागीदारी। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं विभिन्न संगठन आत्मक पदों पर रहे हैं।
- रिवेंद्र यादव – संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय, कांग्रेस के विभिन्न संगठनों में विभिन्न पदों पर रहे हैं।
- टिकेश्वरी देशमुख – महिला सशक्तिकरण की प्रबल समर्थक। महिला वर्ग को संगठित करने में सक्रिय भूमिका।
महामंत्रीगण
- प्रभारी महामंत्री – राजीव गुप्ता – छह बार के जिला महामंत्री रहे हैं , संगठन संचालन में अनुभवयुक्त। सभी प्रकोष्ठों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
- पुरुषोत्तम तिवारी – अनुभवी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता। संगठनात्मक रणनीति में दक्ष। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे हैं।
- जयश्री वर्मा – महिला नेतृत्व का सशक्त चेहरा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय। जिला पंचायत दुर्ग की सभापति रही है।
- लक्ष्मी साहू – ग्रामीण महिला वर्ग से मजबूत जुड़ाव। संगठन विस्तार में योगदान।
- ज्वाला प्रसाद साहू – मेहनती एवं समर्पित कार्यकर्ता। कार्यक्रमों के सफल संचालन में सक्रिय।
- जवाहर यादव – जमीनी कार्यकर्ता। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने में अग्रसर।
- रूपेश देशमुख – संगठनात्मक कार्यक्रमों में लगातार उपस्थित रहे हैं और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता माने जाते हैं।
- कृष्णा देवांगन – सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सक्रिय, दुर्ग जिला के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता है।
- योगिता चंद्राकर – महिला एवं युवा वर्ग को संगठित करने में सक्रिय भूमिका। पूर्व सरपंच रिसामा एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रही है।
- जामवंत गजपाल – समाज का प्रतिनिधित्व। संगठन को नई ऊर्जा देंगे।
- प्रदीप चंद्राकर – सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता। जनआंदोलनों में भागीदारी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं।
- प्रकाश ठाकुर – संगठन के प्रति समर्पित। ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत पकड़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामुल के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं।
- भुवन साहू – सामाजिक सरोकारों से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता।
- रज्जाक खान – अल्पसंख्यक समाज का प्रतिनिधित्व। समन्वयकारी भूमिका में सक्षम। पूर्व में जिला कार्यकारिणी में रहे हैं।
- रवि प्रकाश ताम्रकार – ऊर्जावान नेतृत्व,संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय।
- राम सूर्यवंशी – जमीनी कार्यकर्ता, ग्रामीण विकास के मुद्दों पर मुखर, सतनामी समाज से ताल्लुक रखते हैं।
- दुर्गा गजबे – महिला सशक्तिकरण की समर्थक। संगठन में सक्रिय सहभागिता। नगर कांग्रेस कमेटी अहिवारा की पूर्व अध्यक्ष रहे हैं।
- पालेश्वर ठाकुर – लंबे समय से संगठन से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता। लगातार मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं, ग्राम पंचायत मर्रा के पूर्व सरपंच रहे हैं।

सचिवगण
- राजा राम गहिरवार
- दुलेश्वर साहू
- पवन पटेल
- धर्मेंद्र साहू
- नेहरू यादव
- ओम नारायण वर्मा
- सुमित नारंग
- नारायण निषाद
- लोचन यादव
- घनश्याम गजपाल
- रोहित यादव
- अभिषेक जांगड़े
- सुमन वर्मा
- महेंद्र निषाद
- मुकुंद पारकर
- पिलेश्वर साहू
- राजेश मानिकपुरी
- बहादुर नेताम
- राजेश साहू
- हिम्मत लाल धीमर
कार्यकारिणी सदस्यगण
- जागृति साहू
- कल्याण साहू
- सुरेंद्र गायकोवाड
- संगीता ठाकुर
- उत्तरा कोसर
- अघनु पाल
- श्यामाचरण मनहर
- गज्जू साहू
- बंटी वैष्णव
- जनार्दन सेन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में सभी वर्गों, समाजों एवं क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है। आने वाले समय में किसान, युवा, महिला, श्रमिक एवं ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से आवाज बुलंद करेगी।
नवगठित कार्यकारिणी आगामी कार्यक्रमों, आंदोलनों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कांग्रेस परिवार में इस घोषणा को लेकर उत्साह का वातावरण है तथा संगठन को नई दिशा एवं नई गति मिलेगी।

