भिलाई TIMES के एडिटर यशवंत साहू को बड़ी जिम्मेदारी: स्टील सिटी प्रेस क्लब में संभालेंगे न्यूज वेबसाइट पोर्टल विंग का जिम्मा, आनंद ओझा बने स्टील सिटी प्रेस क्लब के प्रथम अध्यक्ष, नीलेश त्रिपाठी होंगे कोषाध्यक्ष

भिलाई। भिलाई में स्टील सिटी प्रेस क्लब का गठन किया गया। स्टील सिटी प्रेस क्लब का चुनाव कराया गया। सर्वसम्मति से सक्रिय पत्रकार आनंद नारायण ओझा (INH ब्यूरो चीफ) अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष खिलावन सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अजीत सिंह भाटिया, महासचिव दिनेश चौहान, कोषाध्यक्ष निलेश त्रिपाठी, संयुक्त सचिव संतोष यादव, विजय दुबे, वीरेन्द्र शर्मा, मनोज साहू, कार्यालय सचिव प्रविन्द कुमार साह, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप विश्वकर्मा, पं. विनोद चौबे, श्रवण सोनी, तनवीर अहमद चुने गये।

इस अवसर पर स्टील सिटी हाउसिंग सोसायटी का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष अनिल साखरे, उपाध्यक्ष प्रदीप सान्याल,महासचिव रवि शर्मा एवं कार्यकारिणी में यदुनंदन मिश्रा,भास्कर राव डोरले, संतोष तिवारी सर्वसम्मति से मनोनित किये गये।

वहीं संस्थापक मंडल में सर्वश्री शिव श्रीवास्तव,अनिल साखरे, आर पी सिंह, दिनेश पुरवार तथा प्रदीप सान्याल रहेंगे। इसके अतिरिक्त सर्वश्री सुरेन्द्र सिंह केम्बो, मयंक चतुर्वेदी, सूर्याराव, शिवनाथ शुक्ला, राजेन्द्र ठाकुर, विजय भट्‌टाचार्य, योगेश गुप्ता, जार्ज कुरियन, मनोज अग्रवाल, अजय पाण्डेय (सभी पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब) एवं आर के भगत, आलोक तिवारी,डॉ. संदीप उपाध्याय को संरक्षकगण के रूप में मनोनित किया गया है।

पत्रकारों को अधिक से अधिक जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से स्टील सिटी प्रेस क्लब के अंतर्गत समन्वयक के रूप में सूर्या राव, आलोक तिवारी जी को बनाया गया।

यशवंत साहू होंगे न्यूज वेबसाइट विंग के अध्यक्ष
न्यूज वेबसाइट पोर्टल विंग के अध्यक्ष पद पर भिलाई TIMES के फाउंडर एडिटर यशवंत साहू, इलेक्ट्रानिक्स मीडिया विंग के अध्यक्ष दिलीप शर्मा (ए.बी.पी.न्यूज),महासचिव उमेश पाण्डेय,उपाध्यक्ष कोमेंद्र सोनकर (ETV न्यूज), सदस्य के प्रदीप, सांस्कृतिक शाखा के अध्यक्ष शमशीर अहमद खान, युवा एवं खेल शाखा-गौरव तिवारी, पूजा इंदौरिया।

सदस्यों की संख्या 152 तक पहुंची, 20 तक ले सकते हैं आवेदन
सम्मानित सदस्यगण सर्वश्री अखिलेश तिवारी, मनीष सहारण, विजय मंडल, संतोष उपाध्याय, चंद्रकांत दड़वे, आलोक दीक्षित, प्रमोद चौबे, वरिष्ठ पत्रकार के के झा, विनय अग्रवाल, सौरभ शर्मा (पीआरओ दुर्ग), जैकब कुरियन (जीएम जनसंपर्क बीएसपी पीआरओ),प्रकाश सरकार (पीआरओ एसीसी),राजीव चावला (पीआरओ बी के इंजीनियरिंग),पी सी सार्वा (पीआरओ भिलाई निगम),शैलेष साहू (पीआरओ रिसाली निगम), विकास त्रिपाठी (पीआरओ भिलाई चरोदा निगम)होंगे।

स्टील सिटी प्रेस क्लब के सम्पन्न हुए इस चुनाव में निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एल.एन.विश्वा थे। वर्तमान स्टील सिटी प्रेस क्लब के सदस्यों की संख्या 152 तक पहुंच गई है। इस स्टील सिटी प्रेस क्लब में सदस्यता लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी निर्धारित है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...

दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, विदेश से...

दुर्ग। दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शामिल इबोला को लेकर दुर्ग जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा जैसे इबोला...