भिलाई: सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब का जलवा, दो मुक्केबाजों का ‘ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी’ प्रतियोगिता में चयन

भिलाई। लौहनगरी के सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। क्लब के दो प्रतिभावान मुक्केबाजों का चयन आगामी ‘ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता’ के लिए हुआ है। यह उपलब्धि भिलाई और पूरे प्रदेश के खेल जगत के लिए गौरव का विषय है।

कुरूक्षेत्र में दिखाएंगे दम

सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब के मुख्य कोच और नेशनल रेफरी व जज कुलदीप सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित खिलाड़ी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, हरियाणा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह स्पर्धा 2 मार्च 2026 से 7 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन:

  1. एस. समीर: श्री स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज हुडको के पी.जी.डी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर के छात्र हैं। इनका चयन 65 से 70 किलो भार वर्ग में हुआ है। (पिता: दोराबाबू)
  2. ओम सोनी: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में बी.कॉम फाइनल ईयर के छात्र हैं। इनका चयन 85 से 90 किलो भार वर्ग में हुआ है। (पिता: रमई लाल सोनी)

सांसद विजय बघेल समेत दिग्गजों ने दी बधाई

खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर दुर्ग सांसद एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष विजय बघेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. राजेंद्रन, कोच कुलदीप सोनकर, सहायक कोच गुरविंदर सिंह और सेक्टर-1 बॉक्सिंग क्लब के समस्त पदाधिकारियों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...