इजरायल और ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसा रायपुर का परिवार, छत्तीसगढ़ सरकार से लगाई मदद की गुहार

रायपुर। अमेरिका और इजरायल दोनों देशों ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया है. ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका और इजरायल के कई ठिकानों को निशाना बनाया. जिसकी वजह से मिडिल ईस्ट में काफी तनाव बढ़ गया है. इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई. इस बीच रायपुर का एक परिवार दुबई में फंसा है. परिवार ने छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच राजधानी रायपुर के रहने वाले आकाश साहू का पूरा परिवार दुबई में फंसा है, जो छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगा रहे है.

केंद्र से जानकारी लेकर काम करेंगे – विजय शर्मा
ईरान-इजरायल युध्द के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा- जितने लोग वीजा लेकर वहां गए है उनका रिकॉर्ड है. केंद्र में भी रिकॉर्ड है और छग के पास भी रिकॉर्ड है. केंद्र से जानकारी लेकर हम काम करेंगे.

हमले में ईरान के सुप्रीमो आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत
बता दें कि अमेरिका-इजरायल हमले में ईरान के सुप्रीमो आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है. ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि इस हमले में बेटी-दामाद और पोती-बहू समेत परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है. खामेनेई की मौत की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक, खामेनेई की मौत हो गई है. यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गुंडों के गिरोह ने मार डाला या अपंग कर दिया. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरानी लोगों के लिए अपने देश को “वापस लेने” का यह “सबसे बड़ा मौका” है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...