अफीम की खेती मामला : भाजपा नेता विनायक ताम्रकार पार्टी से निलंबित, 9 एकड़ खेत में मिली फसल

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा ने BJP नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया है। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता और संगठन की छवि धूमिल करने वाला कृत्य बताया है।

जानकारी के अनुसार, विनायक ताम्रकार भाजपा के राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक थे। मामले के सामने आने के बाद पार्टी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें संगठन से निलंबित कर दिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुरुवार को दुर्ग में शिवनाथ नदी के पार समोदा गांव स्थित खेत में दबिश दी थी। यहां करीब 9 एकड़ जमीन में अफीम की खेती पकड़ी गई। अफीम की फसल को मक्के की फसल के बीच लगाया गया था, जिससे उसे छिपाने की कोशिश की गई थी।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में विनायक ताम्रकार के बेटे की भी भूमिका सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने विनायक ताम्रकार को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस पूरे नेटवर्क और अवैध खेती से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...