रेप पी‍ड़ि‍ता को पंचायत का अजीबो-गरीब फरमान : ‘बकरा और शराब का भोज कराओ, गांव वालों के पैर धोकर उस पानी से नहाओ…’

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने पर पीड़िता और उसके पूरे परिवार को गांव की पंचायत ने सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया. पीड़िता जब न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई, तो गांव के कुछ दबंगों ने पंचायत बुलाकर परिवार के खिलाफ कड़ा फैसला सुना दिया. इसके बाद पीड़िता और उसके परिवार को गांव के समाज से अलग कर दिया गया.

क्या है पूरा मामला?
मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी. घटना के बाद जब महिला गर्भवती हुई तो उसने इस मामले की शिकायत पुलिस में करने का फैसला किया. जैसे ही पीड़िता और उसका परिवार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, उसी दौरान गांव में बैठक आयोजित कर ली गई, जिसमें कई प्रभावशाली लोग भी शामिल हुए.

पंचायत ने सुनाया सामाजिक दंड
इस बैठक में पंचायत के कुछ लोगों ने पूरे मामले का दोष पीड़िता और उसके परिवार पर ही मढ़ दिया. पंचायत ने पीड़िता को ही जिम्मेदार ठहराते हुए परिवार को सामाजिक दंड देने का फैसला सुनाया. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पंचायत में यह आदेश दिया गया कि परिवार को गांव के समाज से बाहर कर दिया जाए. इतना ही नहीं, परिवार से यह भी कहा गया कि वे पूरे गांव के लोगों के पैर धोकर उस पानी से स्नान करें और दंड के रूप में बकरा और शराब का भोज भी कराएं.

परिवार डरा-सहमा, प्रशासन से लगाई गुहार
पंचायत के इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार को गांव के धार्मिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों और सामुदायिक गतिविधियों से दूर रहने के लिए कहा गया है. इस फैसले से परिवार बेहद परेशान और डरा हुआ है. अब पीड़िता और उसके परिजनों ने इस मामले की शिकायत अधिकारियों से करते हुए न्याय की मांग की है.

अधिकारियों ने कही जांच की बात
इस संबंध में वाड्रफनगर एसडीएम नीरनिधि नंदेहा ने बताया कि सामाजिक बहिष्कार की शिकायत प्रशासन तक पहुंची है और मामले की जानकारी एसडीओपी को भी दी गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत करेगी और पूरे मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...