CG Crime : महुआ चोरी करने घर में घुसे दरिंदे, 6 साल की बच्ची से किया रेप, दो आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 6 वर्षीय नाबालिग अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान दो युवक कथित तौर पर महुआ चोरी करने के इरादे से घर के पास पहुंचे और सो रही बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद नाबालिग घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर मिली। परिजनों ने बच्ची की तबीयत बिगड़ने और संदिग्ध हालत को देखते हुए तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरी जांच में अनाचार की पुष्टि हुई।

मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...