स्व. दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

रायपुरआज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘हिंदू हृदय सम्राट’ और जन-जन के प्रेरणास्रोत, पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय जूदेव के दीर्घ सामाजिक-राजनीतिक जीवन और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदानों को स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि श्रद्धेय जूदेव जी ने अपना संपूर्ण जीवन धर्म की रक्षा, मातृभूमि की सेवा, समाज के कल्याण तथा विशेष रूप से जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनके व्यक्तित्व में साहस, आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक स्वाभिमान और प्रखर राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जूदेव जी का संपूर्ण जीवन हमें यह संदेश देता है कि धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की सेवा ही एक सच्चे जनसेवक का सर्वोच्च कर्तव्य है। जूदेव जी के विचार, उनके आदर्श और सेवा का भाव आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी समाज की पहचान, स्वाभिमान और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने में स्वर्गीय जूदेव का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके प्रयासों से जनजातीय समाज में आत्मगौरव की भावना सशक्त हुई और समाज में सकारात्मक चेतना का संचार हुआ।

इस अवसर पर विधायक रायमुनि भगत, विधायक गोमती साय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...