पार्षद विधि यादव ने 80 महिलाओं का किया सम्मान, मितानिन दीदियों और आरोग्यम समिति की सराहना की

रिसाली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम रिसाली के मरोदा टैंक क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 13 और 14 की महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्षद विधि यादव ने वार्ड की लगभग 80 महिलाओं को साड़ी और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मितानिन दीदियों और महिला आरोग्यम समिति से जुड़ी महिलाओं को उनके सामाजिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पार्षद विधि यादव ने कहा कि मितानिन दीदियां और आरोग्यम समिति की महिलाएं वार्ड में स्वास्थ्य जागरूकता, मातृ-शिशु देखभाल और सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जिसका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस दौरान मितानिन दीदी टुम्पा पालित, पिंकी साहू, मीरा यादव, सरस्वती ओली, बिजमा गेंन्द्रे, अमरजीत कौर, लक्ष्मी निषाद सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम में महिलाओं ने पार्षद द्वारा किए गए सम्मान के लिए आभार भी व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...