कुम्हारी फ्लाईओवर आज से 9 दिनों तक रहेगा बंद, डायवर्ट होगा ट्रैफिक

दुर्ग। नेशनल हाईवे 53 में बने फ्लाई ओवर ब्रिज को मरम्मत कार्य के कारण 9 दिनों के लिए बंद किया जाएगा। दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाला फ्लाईओवर का ऊपरी मार्ग 9 दिनों के लिए बंद रहेगा। यह फ्लाईओवर आज यानी 10 मार्च से 18 मार्च तक बंद रहेगा। फ्लाईओवर के नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान इसमें कुछ मरम्मत कार्य किया जाएगा।

दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले मार्ग के कुम्हारी स्थित फ्लाई ओवर ब्रिज को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके चलते सभी वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे से गुजरना होगा। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात पुलिस रूट डायवर्जन भी किया गया।

वहीं, मरम्मत कार्य के दौरान सड़क पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। मौके पर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। यातायात पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे, जिससे वाहन चालकों को पहले से ही रास्ते की जानकारी मिल पाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पहुंचीं भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी : धरमजयगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले...

20 साल पुराने रिश्वत कांड में ACB की बड़ी...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में करीब दो दशक पुराने रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। साल...

रायपुर में जमीन के नाम पर 36 लाख की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज हुआ है। आरोप...

राहुल गांधी और भूपेश बघेल पर CM साय का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर दौरे के बाद रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। एयरपोर्ट पर मीडिया से...