भिलाई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, 8 महिलाएं, संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक किराए के मकान में चल रहे इस अवैध धंधे पर पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की। इस दौरान रैकेट का संचालन करने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च को सूचना मिली थी कि स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

रेड के दौरान मकान के अंदर संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं। जांच में पता चला कि मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। मौके से पुलिस ने रैकेट संचालित करने वाली धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) निवासी विद्या विहार कॉलोनी और ग्राहक अमन शेख (25) निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास, वार्ड क्रमांक 16, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया।

आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल आठ महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।

मौके से बरामद सामान
पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, वेश्यावृत्ति में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री और 5500 रुपये नकद जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...