महंगाई और गैस सिलेंडर को लेकर सदन में हंगामा, विपक्ष ने सरकार को घेरा, नेता प्रतिपक्ष ने कहा – सीएम के आश्वासन के बाद भी प्रदेश में गैस सिलेंडर की किल्लत, लोग परेशान

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शून्यकाल में गुरुवार को महंगाई और गैस सिलेंडर की कमी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने सदन में सवाल उठाते हुए कहा कि पहले मुख्यमंत्री द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि युद्ध जैसी स्थिति के बावजूद गैस की कोई कमी नहीं होगी, लेकिन अब प्रदेश में गैस सिलेंडर की किल्लत शुरू हो गई है।

महंत के सवाल पर सत्ता पक्ष की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह मुद्दा राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र का नहीं है, इसलिए इसकी चर्चा विधानसभा में नहीं होनी चाहिए।

इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि भले ही यह विषय केंद्र सरकार से जुड़ा हो, लेकिन व्यवस्था और आपूर्ति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की भी होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता गैस की कमी से परेशान हो रही है और सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने चाहिए।

गैस सिलेंडर की उपलब्धता और बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों ने सरकार से इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब और समाधान की मांग की। सदन में कुछ देर तक शोर-शराबा और नारेबाजी का माहौल बना रहा, जिसके बाद कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...