CG News: शादी में आई नाबालिग से छेड़छाड़, युवक से तंग आकर लगाई फांसी, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शादी समारोह के दौरान एक युवक ने नाबालिग से छेड़छाड़ की, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला पसान थाना क्षेत्र के कोरबी चौकी इलाके का है।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान आरोपी नरेंद्र ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद पीड़िता लोक-लाज और मानसिक प्रताड़ना से बेहद परेशान हो गई। बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने छिदिया नर्सरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी नरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, अपहरण, छेड़छाड़ तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...

रायपुर में होगा NHM कर्मचारियों का महासम्मेलन : 13...

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन...