दुर्ग में अस्पताल के पीछे मिला नवजात का शव, डिलीवरी के बाद फेंकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल के पीछे नाली में एक नवजात बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शनिवार को कचरा बीनने वाली एक महिला ने नाली में कुछ बहता हुआ देखा। पास जाकर देखने पर उसे नवजात का शव दिखाई दिया। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाली से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मरच्युरी में रखवा दिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक नवजात भ्रूण करीब 6 महीने का बताया जा रहा है और उसका शरीर काफी हद तक विकसित था।

घटना सामने आने के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी भी देखी जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी में रखवाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

डिलीवरी के बाद फेंकने की आशंका

पुलिस को आशंका है कि किसी ने डिलीवरी के बाद नवजात को नाली में फेंक दिया होगा। क्योंकि जिस जगह पर शव मिला है, वह जिला अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड यूनिट के ठीक पीछे का इलाका है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि बच्चा जिंदा पैदा हुआ था या नहीं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अस्पताल स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात का शव नाली में कैसे पहुंचा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...