Bhilai News : बीमार पड़ने से बेटी का फीस नहीं पटा पा रहा था पिता, पीड़ित परिवार को यूथ सिख सेवा समिति ने दिया 20 हजार का चेक

भिलाई। यूथ सिख सेवा समिति भिलाई द्वारा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा जारी रखने के उद्देश्य से सराहनीय पहल की गई है। समिति को शिक्षा सहायता फॉर्म के माध्यम से एक आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें एक छात्रा के पिता ने बताया कि वे पिछले लगभग एक वर्ष से अस्वस्थ होने के कारण काम करने में असमर्थ हैं। आर्थिक तंगी के चलते वे अपनी 9वीं कक्षा में पढ़ रही बेटी की दो वर्षों की स्कूल फीस जमा नहीं कर पा रहे थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए समिति ने शिक्षा सहायता फॉर्म के जरिए पूरे प्रकरण का सत्यापन कराया। सत्यापन के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्रा की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए, समिति ने परिवार को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के हाथों परिवार को 20,000 रुपये का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह, जोगा राव, अनिल चौधरी, डॉ. हरजिंदर सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में आर्थिक परेशानी बाधा नहीं बननी चाहिए। इसी उद्देश्य से यूथ सिख सेवा समिति समय-समय पर जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आती रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...