रायपुर को बड़ी सौगात : खारून रिवर फ्रंट के लिए ₹84.15 करोड़ मंजूर, पर्यटन और आस्था का बनेगा नया केंद्र

रायपुर। राजधानी रायपुर के लिए एक बड़ी विकासात्मक सौगात सामने आई है। रायपुर की जीवनदायिनी और आस्था की प्रतीक मां खारून नदी के तट को आधुनिक रिवर फ्रंट के रूप में विकसित करने के लिए ₹84.15 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। यह परियोजना रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के सतत प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार “खारून रिवर फ्रंट” परियोजना के निर्माण, विकास और सौंदर्यीकरण के लिए ₹84,15,82,000 की राशि स्वीकृत की गई है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से रायपुर में पर्यटन, धार्मिक गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री और मंत्री का जताया आभार
इस उपलब्धि पर विधायक राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया।

मूणत ने कहा कि प्रशासनिक स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम है और अब इस परियोजना को तेजी और पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारा जाएगा।

कड़े मानकों के साथ होगा निर्माण
परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग ने कई अहम शर्तें तय की हैं:

तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी

डिजाइन और ड्राइंग का सूक्ष्म परीक्षण कर अनुमोदन किया जाएगा

निर्माण के लिए 90% बाधारहित भूमि सुनिश्चित की गई है

भू-अर्जन की स्थिति में राजस्व विभाग के साथ समन्वय कर प्रक्रिया पूरी होगी

रिवर फ्रंट से होंगे कई फायदे
इस प्रोजेक्ट से शहर को बहुआयामी लाभ मिलने की संभावना है:

आस्था को बढ़ावा: नदी तट पर आधुनिक और व्यवस्थित घाट बनने से धार्मिक गतिविधियां आसान होंगी।

पर्यटन को गति: वॉकिंग ट्रैक, लाइटिंग और गार्डन जैसी सुविधाएं इसे शहर का प्रमुख आकर्षण बनाएंगी।

पर्यावरण संरक्षण: तटबंध निर्माण से कटाव रुकेगा और नदी को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी।

रोजगार के अवसर: पर्यटन बढ़ने से स्थानीय युवाओं और व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे।

विकास का नया लैंडमार्क बनेगा प्रोजेक्ट
खारून रिवर फ्रंट परियोजना को रायपुर के विकास में एक मील का पत्थर माना जा रहा है। विधायक राजेश मूणत ने भरोसा दिलाया है कि वे खुद इस प्रोजेक्ट की निगरानी करेंगे, ताकि तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा हो सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...