रामकृष्ण अस्पताल में बड़ा हादसा : गटर की सफाई करने उतरे 3 मजदूरों की मौत, बिना सुरक्षा उपकरणों के कराया जा रहा था काम

रायपुर। राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया. जहां अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मियों की जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से मौत हो गई. वहीं एक अन्य सफाईकर्मी की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, टैंक के अंदर जहरीली गैस भरी हुई थी, जिसकी चपेट में आते ही तीनों सफाईकर्मी बेहोश हो गए. जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, तब तक उनकी जान जा चुकी थी. इस हादसे में अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और सत्यम कुमार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सफाईकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है.

अस्पताल के बाहर जमकर हुआ हंगामा
घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए. अस्पताल के बाहर चीख-पुकार और हंगामा देखने को मिला. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा.

वहीं हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी. इससे परिजन और ज्यादा आक्रोशित हो गए. परिजनों और पुलिस के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बन गई. अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा.

बिना सुरक्षा उपकरणों के कराया जा रहा था काम
मृतकों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि सफाईकर्मियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सीवरेज टैंक में उतारा गया. यदि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते तो यह हादसा टल सकता था. इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई. वहीं अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...