BSP से स्क्रैप चोरी गिरोह का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 16 मार्च 2026 को हुई थी। आरोपियों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्टिंग यार्ड के पास अवैध रूप से प्रवेश कर लोहे के स्क्रैप को निशाना बनाया। यह क्षेत्र प्लांट का एक संवेदनशील हिस्सा है, जहां आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। 17 मार्च को बीएसपी की सुरक्षा इकाई की शिकायत पर थाना भिलाई भट्ठी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान, आरोपी राकेश कुमार सोनकर को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी स्क्रैप को एक पिकअप में भरकर प्लांट से बाहर ले जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1030 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप और घटना में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। जब्त की गई सामग्री की कुल कीमत लाखों रुपए आंकी गई है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में कुल छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं। राकेश कुमार सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आकाश राव पुरके, नरेश कलेथ, पुष्पेंद्र दीप, मनोज कुम्भार और मनोज कुमार गुप्ता अभी फरार हैं। पुलिस इन फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

फायदे के लिए संगठित तरीके से की चोरी

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी औद्योगिक क्षेत्र से स्क्रैप चोरी कर अवैध रूप से बेचकर मुनाफा कमाने के इरादे से इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे थे। गिरोह काफी समय से सक्रिय होने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...