केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का सख्त रुख, शिक्षा के मामले में जांच के लिए मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कहा – छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

बिलासपुर। अपने संसदीय क्षेत्र में शिक्षा से जुड़े एक गंभीर प्रकरण पर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कड़ा रुख अपनाया है। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, व्यापार विहार में विद्यार्थियों और पालकों किए गए गुमराह करने के मामले को उन्होंने बेहद गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव विकास शील से सीधे चर्चा की और तत्काल कार्रवाई के लिए औपचारिक पत्र भी प्रेषित किया।

जानकारी के अनुसार, 40 से अधिक विद्यार्थियों के अभिभावकों ने शिकायत की है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई कराने और उसी के अनुसार परीक्षा दिलाने का भरोसा दिया गया था, लेकिन वर्तमान सत्र में अचानक विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में शामिल करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जिससे अभिभावकों में गहरा आक्रोश और चिंता व्याप्त है।

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने इस पूरे मामले को “विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विश्वासघात” बताते हुए मुख्य सचिव को लिखे पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित कर प्रकरण की त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए। साथ ही, दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रबंधन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने दो टूक कहा कि “बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।” मंत्री साहू ने यह भी निर्देशित किया कि जांच की प्रगति एवं की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र न्याय मिल सके।

इस सक्रिय पहल से स्पष्ट है कि केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू शिक्षा के मुद्दों पर संवेदनशील और जवाबदेह नेतृत्व का परिचय देते हुए विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...