CG News : आकाशीय बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत, दो अन्य घायल

जशपुर। जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र अंतर्गत झगरीबहार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ईंट भट्ठे में काम करने आए मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरने से एक 51 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को तरुण के ईंट भट्ठे में काम करने आए मजदूर सोनउ राम अपने परिवार के साथ घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जो सीधे घर के अंदर आ गिरी। इस हादसे में सोनउ राम की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी बिजली का झटका लगा, हालांकि उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुलदुला थाना प्रभारी सुनील सिंह के अनुसार, मृतक सोनउ राम सक्ती जिला के मालखरौदा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह महज चार दिन पहले ही अपने परिवार के साथ जशपुर जिले में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...