पुलिस विभाग में तबादला, दुर्ग SSP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…

भिलाई नगर। डीआईजी व दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने शनिवार को 12 पुलिस कर्मियों का तबादला किया है. इसमें 3 सहायक उपनिरीक्षक, 3 प्रधान आरक्षक और 6 आरक्षक शामिल हैं.

प्रशासनिक एवं पारिवारिक कारणों का हवाला देकर जारी आदेश में भिलाई 03 थाने में पदस्थ एएसआई बाबूलाल साहू को पुलगांव, जिविशा में पदस्थ एएसआई अश्वनी सिंह को धमधा और कंट्रोल रूम में पदस्थ एएसआई राजकुमार दुबे को जिविशि में पोस्टिंग दी गई है.

प्रधान आरक्षकों में मंचांदूर चौकी में पदस्थ दिलावर सिंह को लाइन, ट्रैफिक से खिलावन सिंह राजपूत को अजाक थाना और थाना बोरी से सत्येंद्र मढ़रिया को भिलाई 03 भेजा गया.

आरक्षकों में विजय कुमार पासवान को लाइन से लिटिया सेमरिया चौकी, एएसपी सिटी कार्यालय में पदस्थ अविनेश प्रताप सिंह को उतई थाना, ट्रैफिक से ए. कृष्णा कुमार को एसीसीयू, थाना सुपेला से कल्पना ठाकुर को चौकी लिटिया सेमरिया, लाइन से श्रीराम को बोरी और राकेश साहू को मचांदूर चौकी ट्रांसफर किया गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...