वंदे भारत एक्सप्रेस में गांजे की तस्करी, बिलासपुर की दो लड़कियां गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां वंदे भारत एक्सप्रेस में गांजा तस्करी करती हुईं 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। ये लड़कियां वंदे भारत एक्सप्रेस के AC 2 कोच में गांजा तस्करी कर रही थीं।

आरोपियों की पहचान नीलम राठौर और रीना वर्मा के रूप में हुई है। दोनो युवतियां तिफरा बिलासपुर की निवासी हैं और विशाखापट्टनम से गांजा लेकर आ रही थीं। दोनों लड़कियों के पास से 24 किलो गांजा जब्त हुआ है। जब्त गांजे की कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपए बताई जा रही है। इस कार्रवाई को NCB और RPF ने साथ मिलकर अंजाम दिया है।

ट्रॉली बैग में छिपा रखा था गांजा
लड़कियों ने गांजे को ट्रॉली बैग में छिपा रखा था, जिससे दूसरों को ये लगे कि लड़कियां अपने बैग में कपड़े या अन्य जरूरी सामान लेकर जा रही हैं लेकिन जब इनके बैग्स को खोला गया तो उसमें गांजे के अलावा कुछ नहीं था। इन गांजे से भरे बैग्स को देखकर पुलिस भी दंग रह गई।

देखने में ये लड़कियां बहुत कम उम्र की लग रही हैं और इनका पहनावा भी आम लड़कियों की तरह ही है लेकिन उनका दिमाग इस तरह आपराधिक गतिविधियों में लगा होगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...