रायगढ़ में फिर पकड़ाई अफीम की खेती, सब्जियों के बीच की जा रही थी खेती

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के घटगांव गांव में सब्जियों की बाड़ी के बीच छिपाकर अफीम उगाई जा रही थी। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में खेती की आड़ में मादक पदार्थ की अवैध फसल तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां सब्जियों के बीच बड़ी संख्या में अफीम के पौधे पाए गए।

यह घटना इसलिए भी अहम है क्योंकि एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले आमघाट के पास करीब 70 डिसमिल जमीन पर अफीम की खेती पकड़ी गई थी, जहां से 1000 से ज्यादा पौधे जब्त किए गए थे और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। शुरुआती जांच में उस खेती की कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत अरबों तक बताई जाती है।

लगातार सामने आ रहे मामलों से यह आशंका जताई जा रही है कि जिले में संगठित तरीके से अवैध अफीम की खेती का नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक खुद मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके साथ फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंच रही है, ताकि इस अवैध नेटवर्क की पूरी कड़ी का पता लगाया जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...