CG News: खेलते-खेलते निर्माणाधीन पानी टंकी में गिरने से मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलीडीह स्थित महात्मा गांधी नगर गली नंबर 01 में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। घर में निर्माणाधीन पानी की टंकी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

न्यू राजेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना अमलीडीह के महात्मा गांधी नगर गली नंबर-1 की है। यहां रोहित साहू का परिवार रहता है। रोहित साहू की पत्नी काम पर गई हुई थी। उसका एक साल का बेटा त्रिराज साहू रविवार दोपहर में अपनी दादी के साथ खेल रहा था।

घर में निर्माणाधीन पानी की टंकी खुली हुई थी, जिस पर कोई ढक्कन या सुरक्षा इंतजाम नहीं था। खेलते-खेलते मासूम उसी ओर चला गया और अचानक टंकी में गिर गया। कुछ देर तक किसी का ध्यान नहीं गया और इसी दौरान हादसा हो गया। जब परिजन को बच्चे का ध्यान आया तो उसे ढूंढने के लिए घर और आसपास तलाश की। कई जगह खोजने के बाद किसी ने टंकी की तरफ देखा और वहां मासूम डूबा हुआ मिला।

कुछ देर बाद बच्चे को पानी की टंकी में डूबा हुआ पाया गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा लापरवाही के चलते होना सामने आ रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...