रिसाली नगर निगम में जनता के पैसे की हो रही बर्बादी : पार्षद विधि यादव

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड 13 के पार्षद विधि यादव ने निगम सरकार पर पैसों की बर्बादी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 को समाप्त होने में मात्र 6 दिन बचे है लेकिन अभी तक बजट सत्र के लिए निगम सरकार ने आदेश जारी नहीं किया है। इसके विपरीत टैक्स वसूली में अगर एक दिन भी देरी होती है तो जनता के ऊपर अतिरिक्त अधिभार लगाया जाता है। जनता को परेशान किया जाता है लेकिन उन्ही जनता के लिए विकास कार्य क्या होगा, इसके लिए अब तक बजट सत्र का आदेश जारी नहीं किया गया है। इसमें महापौर की निष्क्रियता दिख रही है।

विधि यादव ने सभापति केशव बंछोर से भी सवाल किया है कि सभापति सबसे सीनियर पार्षद है और उनके कार्यकाल में निगम अधिनियम का पालन ही नहीं हो रहा है। सामान्य सभा समय पर हुआ ही नहीं है। अगर नगर निगम रिसाली, निगम अधिनियम से नहीं चल सकती तो उन्हें भंग कर देना चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...