हनुमान जयंती पर भक्ति में डूबा दुर्ग: कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने मंदिरों में टेका माथा, कहा- ‘धर्म की रक्षा करेंगे, तभी धर्म हमारी रक्षा करेगा’

दुर्ग। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों का दौरा कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने युवाओं और श्रद्धालुओं से अपने धर्म के प्रति जागरूक रहने और हनुमान जी के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

विभिन्न मंदिरों में हुए शामिल, किया हनुमान चालीसा का पाठ

मंगलवार सुबह से ही मंत्री गजेंद्र यादव कार्यकर्ताओं के साथ शहर के भ्रमण पर निकले। उन्होंने दीपक नगर, अग्रसेन चौक, तमेरपारा, प्राचीन किल्ला मंदिर, बनियापारा, मिलपारा, जैन मंदिर रोड, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर (कसारिडीह) और ओल्ड बोरसी सहित दर्जनों स्थानों पर पहुंचकर भगवान बजरंगबली के चरणों में शीश नवाया।

मंत्री ने कई स्थानों पर भगवान को चोला अर्पित किया, महाआरती में शामिल हुए और श्रद्धालुओं को नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए प्रेरित किया।

“धर्म रक्षा के बनें सच्चे सेवक”

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा:

“आज समाज में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। यह सनातन संस्कृति के लिए शुभ संकेत है। हमें याद रखना चाहिए कि जब हम अपने धर्म की रक्षा करेंगे, तभी धर्म हमारी रक्षा करेगा। हनुमान जी संकटमोचन हैं, जो पूर्ण आस्था से उनकी शरण में जाता है, उसके सभी कष्ट दूर होते हैं।”

उन्होंने शहर के विभिन्न समितियों द्वारा आयोजित भोग-भंडारे में भी शिरकत की और वहां सेवा कार्य में हाथ बंटाकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

दीपक नगर में भव्य मंदिर का भूमिपूजन

इस खास अवसर पर दीपक नगर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के नवनिर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गजेंद्र यादव ने विधि-विधान से पूजा कर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह भव्य मंदिर क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता और अटूट श्रद्धा का केंद्र बनेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: कार्यक्रम के दौरान नगर निगम सभापति श्याम शर्मा, जिला महामंत्री विनोद अरोड़ा, विजय अग्रवाल, संतोष गोलछा, टोपेश जी, राजेश शुक्ला, विजय जलतारे, अनूप गटागट सहित मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण और भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...