CG Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 जिलों के एसपी बदले, देखें लिस्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने रायपुर समेत चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) का तबादला किया है। यह बदलाव आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन के बाद ट्रेनिंग पर जाने के चलते किया गया है।
आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को 6 अप्रैल से 15 मई तक हैदराबाद में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान संबंधित जिलों में नए एसपी की तैनाती की गई है।

रायपुर ग्रामीण में मनीषा ठाकुर रावटे को नई जिम्मेदारी दी गई है। गरियाबंद जिले के नए एसपी नीरज चंद्राकर होंगे। जांजगीर-चांपा में विमल बैस को एसपी बनाया गया है। वहीं कोंडागांव जिले की कमान त्रिलोक बंसल को सौंपी गई है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है, जिससे ट्रेनिंग अवधि के दौरान जिलों में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सुचारू रूप से संचालित हो सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...