रायपुर मर्डर मिस्ट्री: लव ट्रायंगल में हुई थी नितेश बत्रा की हत्या, यूपी से युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी के अभनपुर इलाके में 12 दिन पहले मिली नितेश बत्रा की लाश की गुत्थी रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुलझा ली है। इस हत्याकांड का तार उत्तर प्रदेश से जुड़ा निकला, जहाँ से पुलिस ने एक युवती और चार अन्य युवकों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह ‘लव ट्रायंगल’ बताई जा रही है।

शादीशुदा युवक और प्यार की खूनी रंजिश पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार युवती से मृतक नितेश बत्रा और मुख्य आरोपी दोनों प्रेम करते थे। नितेश का युवती से मिलना-जुलना आरोपी को नागवार गुजरता था। इसी जलन और रंजिश में आरोपी ने नितेश को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची।

बुलाकर उतारा मौत के घाट, फिर दफना दी लाश साजिश के तहत आरोपियों ने नितेश बत्रा को अभनपुर बुलाया। यहाँ आरोपियों ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उन्होंने शव को भरेंगाभाटा गांव के पास जमीन में दफना दिया था और फरार हो गए थे।

हाथ के टैटू से हुई थी शिनाख्त बता दें कि 21 मार्च को ग्रामीणों ने जमीन से बाहर निकले हाथ-पैर देखे थे, जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद किया था। हाथ पर बने टैटू के आधार पर मृतक की पहचान 25 वर्षीय नितेश बत्रा के रूप में हुई थी, जो शादानी दरबार क्षेत्र का निवासी था और होलसेल मार्केट में पार्किंग का काम करता था।

यूपी में छिपे थे कातिल एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट के आधार पर उत्तर प्रदेश में दबिश दी। पुलिस ने वहां छिपे पांचों आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस आज देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरी घटना का सिलसिलेवार खुलासा करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...