CG में गूगल मैप ने भटकाया रास्ता : सकरी गली में घुसा ट्रेलर, कई वाहनों को मारी टक्कर, गाड़ी छोड़कर भागा ड्राइवर

रायगढ़। गूगल मैप ने एक बार फिर धोखा दे दिया. जहां गूगल मैप के सहारे रायगढ़ जिले में बीती रात एक ट्रेलर चालक शहर में प्रवेश करते हुए सोनापारा की सकरी गली में घुस गया. इस दौरान ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े कुछ दोपहिया वाहनों को भी टक्कर मार दी. गली में वाहन फंसने और लोगों के शोर मचाने पर चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को बाहर निकाला.

बीते कुछ महीनों से रात होते ही शहर की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है. कुछ वाहन चक्रधरनगर और बेलादुला मार्ग से निकल जाते हैं, लेकिन कई वाहन गूगल मैप के सहारे शहर की संकरी गलियों में घुस जाते हैं. इससे वाहन फंसने की स्थिति बनती है और रहवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है.

ट्रेलर छोड़कर भागा ड्राइवर
बीती रात शहर के सोनापारा क्षेत्र में एक 18 चक्का ट्रेलर घुस आया. आगे रास्ता संकरा होने के कारण जब वाहन को निकालने में दिक्कत हुई तो चालक ने ट्रेलर को बैक करने की कोशिश की. इस दौरान उसने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी, साथ ही घरों के सामने बने चबूतरे भी क्षतिग्रस्त हो गए. तेज आवाज सुनकर मोहल्लेवासी घरों से बाहर निकल आए और शोर मचाने लगे. स्थिति बिगड़ती देख चालक ट्रेलर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया.

मोहल्लेवासियों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया. काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को गली से बाहर निकाला गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...