नहीं रहे दिग्गज उद्योगपति राहुल बजाज, 83 साल की उम्र में निधन, कैंसर से जूझ रहे थे

नई दिल्ली: बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और बजाज मोटर्स के संस्थापक राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे. राहुल बजाज का जन्म 10 जून 1938 को कोलकाता में हुआ था. राहुल बजाज मारवाड़ी बिजनेसमैन परिवार से थे. राहुल बजाज ने एक लंबे वक्त तक बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी. साल 1965 में उन्होंने बजाज की कमान अपने हाथ में ली.

राहुल बजाज करीब 50 साल तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे. साल 2001 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. राहुल बजाज स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज के पोते थे. उनकी पढ़ाई दिल्ली के ही सेंट स्टीफेंस कॉलेज से हुई थी, हालांकि लॉ की डिग्री हासिल करने के लिए वो मुंबई पहुंचे. उनके नेतृत्व में बजाज ऑटो का टर्नओवर 7.2 करोड़ से 12 हजार करोड़ तक पहुंच गया और देश की अग्रणी स्कूटर और दोपहिया वाहन बेचने वाली कंपनी बन गई थी.

राहुल बजाज के तीन पीढ़ियों से नेहरू परिवार के साथ घनिष्ठ पारिवारिक मैत्री संबंध थे. राहुल के पिता कमलनयन और इंदिरा गांधी कुछ समय तक एक ही स्कूल में पढ़े थे. वो उनका ही कार्यकाल था, जिसमें बजाज, स्कूटर बनाने वाली टॉप की कंपनी बन गई थी. साल 2005 के दौरान राहुल ने अपने बेटे के हाथ में कंपनी की जिम्मेदारियों को देना शुरू किया और बेटे को कंपनी का एमडी बनाया.

मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज के निधन पर कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने कहा कि मैं उनको दशकों से जानता था. वह हमारे पारिवारिक मित्र थे. राज्यसभा में भी उन्होंने और मैंने कई लम्हे बिताए हैं. इसके अलावा सत्र के दौरान और सेंट्रल हॉल में भी बातचीत हुई. मेरी कुछ महीने पहले ही 30 मिनट तक उनसे बातचीत हुई थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...