बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ के मंत्री गजेंद्र यादव का ‘मिशन जनसंपर्क’, दुबराजपुर से रानीगंज तक एनडीए के लिए झोंकी ताकत

दुर्ग/दुबराजपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने मोर्चा संभाल लिया है। शिक्षा एवं विधि-विधायी मंत्री गजेंद्र यादव इन दिनों बंगाल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सघन चुनावी दौरे पर हैं, जहां वे भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर रहे हैं।

तीन विधानसभा क्षेत्रों में संभाली कमान

मंत्री गजेंद्र यादव को विशेष रूप से दुबराजपुर, जमुरिया और रानीगंज विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। वे इन क्षेत्रों के गांवों, बाजारों और मोहल्लों में पहुंचकर सीधे आम जनता से संवाद कर रहे हैं। युवाओं और व्यापारियों के बीच उनकी सक्रियता से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा जा रहा है।

अमित शाह की सभाओं का जिम्मा

संगठनात्मक कौशल को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने मंत्री गजेंद्र यादव को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी सभाओं के सफल आयोजन की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इन सभाओं में उमड़ रही भारी भीड़ को एनडीए के पक्ष में एक मजबूत लहर के रूप में देखा जा रहा है।

“बंगाल में भी दिखेगा सुशासन का मॉडल”

प्रचार के दौरान गजेंद्र यादव ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन और पारदर्शिता का मॉडल चल रहा है, उसी तर्ज पर बंगाल में भी भाजपा सरकार बनाकर विकास का नया अध्याय शुरू किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहती है और इस बार परिवर्तन तय है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...