CG Crime : बेटी ने मां के साथ मिलकर की थी पिता की हत्या, रील देखने को लेकर हुआ था झगड़ा, 8 महीने बाद मामले का खुलासा

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर में सितंबर 2025 में हुई संदिग्ध मौत का 8 महीने बाद खुलासा हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 17 चोटें मिलने पर पत्नी और बेटियों ने पूछताछ में पिता की पिटाई कर हत्या करना स्वीकार किया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या का है. बुधवार को यह स्पष्ट हुआ कि पिछले साल 27 सितंबर को पत्नी और बेटियों ने रील देखने के विवाद में वीरेंद्र की हत्या की थी। महिला ने मौत को दुर्घटना बताकर अनुकंपा नौकरी भी प्राप्त की थी. पुलिस ने मृतक की 44 वर्षीय पत्नी दीपा भारती गोस्वामी, 19 वर्षीय बेटी तनिया भारती गोस्वामी और एक नाबालिग पुत्री को गिरफ्तार किया है.

वीरेंद्र विपणन संघ में चपरासी था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ. जांच में पता चला कि 27 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे जब बेटी तनिया मोबाइल पर रील देख रही थी तो पिता ने मना किया. इस पर दोनों में बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई. फिर नाराज पत्नी और बेटियों ने मिलकर लकड़ी के बैट और ईंट से वीरेंद्र के सिर पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...