भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में बाउंड्रीवाल ध्वस्त, विधायक की शिकायत पर हुई बड़ी कार्रवाई

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र के बाबादीप सिंह नगर में अवैध प्लाटिंग पर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्यों को जमींदोज कर दिया।

विधायक की सूचना पर एक्शन

जानकारी के अनुसार, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन और स्थानीय नागरिकों से अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली थी। इसके बाद निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जोन-2 के राजस्व विभाग और बेदखली दस्ते की संयुक्त टीम ने वार्ड क्रमांक 20 स्थित बाबादीप सिंह नगर में दबिश दी।

जेसीबी से तोड़ी गई बाउंड्रीवाल

निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सरकारी या रिक्त भूमि पर कब्जा कर बाउंड्रीवाल बना ली गई थी। वहां मुरूम डालकर अवैध रूप से प्लॉट काटकर लोगों को बेचने की तैयारी चल रही थी। निगम ने बिना देर किए जेसीबी (पीला पंजा) की मदद से अवैध बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया और मौके पर मौजूद निर्माण सामग्री जब्त कर ली।

निगम की जनता से अपील

भिलाई निगम प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर में अवैध प्लाटिंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि:

  • किसी भी भूमि को खरीदने से पहले उसके वैध दस्तावेजों की जांच जरूर करें।
  • बिना अनुमति के काटी जा रही कॉलोनियों में निवेश न करें।
  • यदि कहीं भी संदिग्ध कब्जा या प्लाटिंग दिखे, तो इसकी सूचना तुरंत निगम को दें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में बंद फैक्ट्री में बड़ी डकैती : चौकीदार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री के चौकीदार को रस्सी से बांधकर लाखों रुपये की डकैती करने के...

छत्तीसगढ़ BJP में रणनीति पर महामंथन : स्मृति ईरानी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में दो दिनों तक चले संगठनात्मक बैठकों के दौर के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री एवं...

दुर्ग में बच्चा चोरी के शक में 5 महिलाओं...

दुर्ग। जिले के नंदौरी गांव में बच्चा चोरी के शक में पांच महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो...

बिलासपुर में 2.50 लाख की हेरोइन के साथ युवक...

बिलासपुर। त्योहारों के बीच नशे के कारोबार पर नजर रख रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ACCU और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम...