स्वच्छता में नंबर-1 आने दुर्ग निगम ने बनाए ब्रांड एंबेस्डर: सबा अंजूम, आशीष अग्रवाल, राजेंद्र साहू समेत इन 43 को मिली जिम्मेदारी…सोशल मीडिया में कैंपेनिंग करेंगे कनक अग्रवाल

भिलाई। दुर्ग नगर पालिक निगम ने भारत सरकार व राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण प्रारंभ किए जाने के बाद तैयारी तेज कर दी है। नगर निगम के 43 ब्रांड एम्बेसडर स्वच्छ सर्वेक्षण को मुकाम तक पहुंचाएंगे। विधायक अरुण वोरा की मंशानुरूप निगम ने इसके तहत आज अधिकारी, पत्रकार, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, शिक्षक, वकील, समाज सेवक, व्यवसायी व शिक्षक सहित अन्य प्रमुख लोगों को स्वच्छता का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त गया है।

इसकी सूची महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त हरेश मंडावी ने जारी कर दी है। जल्द इन सभी को प्रमाण पत्र देकर जिम्मेदारी दी जाएगी। अब ये 43 एम्बेसडर स्वच्छता के प्रति जागरुक करेंगे। ये ब्रांड एम्बेसडर न सिर्फ जनता से फीडबैक लेंगे, बल्कि जगह-जगह जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। इस कड़ी में नगर निगम ने ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

इनको मिली जिम्मेदारी
वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि भूरे, डीएसपी व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सबा अंजुम, नव भारत ब्यूरो चीफ राजेन्द्र सिंह ठाकुर, पत्रकार धनेंद्र चंदेल, समाजसेवक विश्वनाथ पाणिग्रही, व्यवसायी विजय अग्रवाल, शिक्षा व्यवसायी संजय रुंगटा, समाजसेवक राजेंद्र साहू, व्यवसायी मनीष पारख, राम खत्री, अट्टू सिंधी, राजेंद्र पाल सिंह भाटिया, चिकित्सक एकता चंद्राकर, डॉ पायल जैन, समाजसेवक नविता शर्मा, रोहित ताम्रकार, हरमीत होरा, बाल कलाकार दर्शन जैन, समाजसेवक सीता टंडन, आकर्षी कश्यप, कलाकार उर्वशी साहू, हेडमास्टर एलिजाबेथ रॉय, समाज सेवक गिरधर शर्मा, व्यवसायी चतुर्भुज राठी, डॉ सुदामा चंद्राकर, शिक्षक ईश्वर सिंह राजपूत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमित बंछोर, अधिवक्ता राजकुमार तिवारी, व्यवसायी अनिल बल्लेवार, शिक्षक आशीष अग्रवाल शिक्षा एवं समाजिक कार्यकर्ता, समाज सेवक नवल अग्रवाल, समाज सेवक प्रवीण भूतड़ा, शिक्षा विभाग से प्रवीण तिवारी, अधिवक्ता नागेंद्र शर्मा, समाज सेवक संगीता वाघेला, सीए श्रीचन्द्र लेखवानी, लाइब्रेरियन झरना गुप्ता, सामाजिक प्रभावक कनक अग्रवाल, सामाजिक प्रभावक मो.आदिल चौहान, समाजसेवक फजल फारूकी, महिला सशक्तिकरण सामाजिक कार्यकर्ता शाहिना परवीन के अलावा हंसा शुक्ला शिक्षा विभाग को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में ब्रांड एंबेसडर के सुझावों के आधार पर एक्शन प्लान बनाया जाएगा और जनता से पूरा फीडबैक लिया जाएगा। नगर निगम अब स्वच्छता सर्वेक्षण- 2022 में जुट गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...