बालोद। जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। देवरी थाना क्षेत्र के अछोली गांव में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

