CG News : पारिवारिक विवाद पर देवर के साथ रहने लगी पत्नी, पति ने कुल्‍हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। लालबाग थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पत्नी के दूसरे युवक के साथ रहने से नाराज पति ने दिनदहाड़े उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतका की पहचान 33 वर्षीय पूर्णिमा पारधी के रूप में हुई है, जो कविराज टोला की रहने वाली थी. पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे की है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ साल पहले पूर्णिमा की शादी रंजीत पारधी से हुई थी, लेकिन बाद में वह अपने पति को छोड़कर रंजीत के चचेरे भाई सूरज के साथ रहने लगी थी. इस कारण परिवार में लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती थी.

बताया जा रहा है कि रविवार रात को भी पूर्णिमा और रंजीत के बीच झगड़ा हुआ था. अगले दिन सुबह जब पूर्णिमा घर से बाहर जा रही थी, तभी रंजीत ने पीछे से उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं पाई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. लालबाग थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...