CG News : जेठ ने किया छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म, पति ने कर ली खुदकुशी

बिलासपुर। वैवाहिक वेबसाइट के जरिए हुई शादी एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। राजस्थान में ससुराल पहुंचने के बाद विवाहिता को अपने ही जेठ की प्रताड़ना और दुष्कर्म का शिकार होना पड़ा। मामला इतना बढ़ गया कि पति ने खुदकुशी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

महिला थाना पुलिस के अनुसार बिलासपुर निवासी युवती का परिचय एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से राजस्थान के युवक से हुआ था। दोनों परिवारों की सहमति के बाद करीब एक वर्ष पहले उज्जैन में दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद जब युवती ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि उसके जेठ ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वहीं, उसके पति पर भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज थे।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही उसका जेठ उस पर गलत नजर रखता था। आरोप है कि एक दिन मौका पाकर उसने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने पूरी घटना अपने पति को बताई तो पति ने परिवार और समाज की बदनामी का हवाला देकर चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद भी जेठ द्वारा लगातार प्रताड़ना और शोषण किया जाता रहा।

लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर विवाहिता 25 अप्रैल को ससुराल छोड़कर किसी तरह बिलासपुर पहुंच गई। इस दौरान उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था। अगले दिन 26 अप्रैल को उसके पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

मामले ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया जब 28 अप्रैल को आरोपी जेठ ने युवती के मायके वालों को सूचना दी कि उसके पति ने खुदकुशी कर ली है। घटना के बाद मानसिक आघात और बीमारी की स्थिति में कुछ दिन रहने के बाद पीड़िता महिला थाने पहुंची और आरोपी जेठ के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर शून्य पर अपराध दर्ज कर मामले को संबंधित क्षेत्र में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...