दो टुकड़ों में मिली नवजात की लाश: आंगन में दो टुकड़ों में मिली 15 से 20 दिन की बच्ची की लाश… इलाके में फैली सनसनी… पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में एक नवजात शिशु का दो टुकड़ो में शव मिलने से हडकंप मच गया है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की देवरीडीह स्थित नहर पारा की है। बच्चे की उम्र तकरीबन 15 से 20 दिन के बीच बताई जा रही है। बच्चा नहरपारा स्थित गुड्डी विश्कर्मा के आंगन में मिला है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

तोरवा के देवरीडीह में रहने वाली गुड्‌डी विश्वकर्मा की बुधवार की सुबह नींद खुली और वह बाहर निकल कर आंगन में आई, तब उसके होश उड़ गए। आंगन में मासूम बच्ची की लाश पड़ी थी। घबराई महिला ने इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। कुछ ही देर में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। महिला को इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर वो बच्ची कौन है। पुलिस उस बच्ची की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए FSL टीम की मदद ली। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और शव का परीक्षण किया। टीम के मुताबिक नवजात बच्ची की उम्र 15 से 20 दिन बताई गई है। महिला के घर के आंगन में मिले नवजात की हत्या हुई है या फिर शव को कुत्ते नोंच कर यहां तक लाए हैं,यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बच्ची का धड़ और सिर अलग-अलग हिस्सों में पड़ा था। ऐसे में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।

एडिशनल SP सिटी उमेश कश्यप का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची की हत्या की गई है। या फिर मामला कुछ और है। उन्होंने आशंका जताई कि मृत नवजात को दफना दिया गया होगा और उसे कुत्तों ने नोंचकर घर में लाकर छोड़ दिया होगा। लेकिन, यह सब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...