शासकीय विभागों को अब 10 फीसदी छूट के साथ मिलेंगे ‘CG हर्बल्स’ के उत्पाद: मुख्य सचिव ने शासकीय विभागों को अमल कराने भेजा पत्र… टेंडर नहीं बल्कि सीधे की जाएगी खरीदी

भिलाई। अब राज्य शासन के सभी विभागों, शासकीय उपक्रमों व नगरीय निकायों आदि संस्थाओं को ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ ब्रांड के उत्पादों को खरीदी करने पर छूट मिलेगी। इस आशय का पत्र मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद राज्य के सभी विभागों, अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर, विभागाध्यक्षों, कलेक्टरों और सार्वजनिक उपक्रमों को भेजा है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि इन उत्पादों को अपनी आवश्यकतानुसार छूट के साथ अनिवार्य रूप से खरीदें। छग हर्बल्स ब्रांड के निर्मित उत्पादों को एमआरपी पर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ लेते हुए शासकीय खरीदी किए जाने की व्यवस्था लागू आवश्यक कार्यवाही की जाए। सीएम बघेल ने निर्देशित किया है कि राज्य शासन के सभी विभागों, शासकीय उपक्रमों, नगर निगमों आदि द्वारा राज्य के विभिन्न स्व-सहायता समूहों से प्रसंस्कृत किए जा रहे हर्बल उत्पादों का विक्रय छग राज्य लघु वनोपज संघ के अंतर्गत विभिन्न संजीवनी केन्द्रों के माध्यम से ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के नाम से किया जा रहा है। इसका विभाग की आवश्यकता के अनुसार अनिवार्य रूप से क्रय किया जाए।

छग राज्य लघु वनोपज संघ मर्यादित द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक दवाओं, हर्बल उत्पादों व लघु वनोपज से प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों को निर्धारित दर पर सीधे क्रय किए जाने व इसके लिए अलग से निविदा बुलाए जाने की आवश्यकता नहीं होने के संबंध में छग भण्डार क्रय नियम 2002 (यथा संधोशित 2020) के नियम 8 में संशोधन किए जाने का प्रावधान किया जा चुका है। सभी शासकीय संस्थाओं द्वारा ऐसी सामग्रियों का विक्रय ‘छग हर्बल्स’ ब्रांड के तहत संजीवनी केन्द्रों से किया जाता है। अनिवार्य रूप से एमआरपी पर 10 प्रतिशत की छूट के साथ क्रय कराने संबंधित सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...