बालोद सीवरेज लाइन हादसे पर बड़ा एक्शन, BSP प्रबंधन और ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

बालोद। दल्लीराजहरा में बीएसपी की सीवरेज लाइन निर्माण कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में दल्लीराजहरा थाना पुलिस ने बीएसपी प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के बाद अन्य धाराएं जोड़ने की संभावना भी जताई है।

दरअसल, 12 मई की शाम फुटबॉल ग्राउंड दल्लीराजहरा के पास सीवरेज लाइन का काम चल रहा था। इसी दौरान मिट्टी धंसने से काम कर रहे मजदूर उसमें दब गए। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला मजदूर भी शामिल थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।

करीब 5 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों मजदूरों के शव बाहर निकाले गए। घटना स्थल पर सांसद भोजराज नाग भी पहुंचे थे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया था। हादसे के बाद बीएसपी प्रबंधन ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए अपने दो अधिकारियों डीजीएम मंगेश सेलकर और एजीएम रमेश हेडाऊ को कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया था।

हादसे में मृतकों की पहचान बैसाखिन बाई निवासी वार्ड क्रमांक 2 दल्लीराजहरा, किसुन सोरी निवासी वार्ड क्रमांक 7 दल्लीराजहरा और राकेश दास मानिकपुरी निवासी ग्राम भैसबोड़ के रूप में हुई थी।

घटना के दूसरे दिन मृतकों के परिजनों ने मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर हंगामा भी किया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...