Durg News : ट्रैफिक जवानों को कार से कुचलने की कोशिश, महाराष्ट्र के दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ड्यूटी में लगे जवानों को वाहन से कुचलने की कोशिश करने वाले महाराष्ट्र नागपुर के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस घटना में सउनि सुशील पाण्डेय के हमराह आरक्षक रमेश चंद्राकर घायल हुए। इन दोनों की ड्यूटी रायपुर से दुर्ग मार्ग पर लगाई गई थी।

दरअसल शुक्रवार को अपनी ड्यूटी में वाहन चेकिंग के दौरान लगभग 12:40 बजे ब्लैक फ़िल्म लगी हुई महाराष्ट्र ( नागपुर) पासिंग एक कार तेज गति से रायपुर की ओर से दुर्ग की तरफ आते दिखाई दिया। आरक्षक रमेश चंद्राकर ने कार को रोकने का संकेत देने पर कार चालक द्वारा वाहन को और तेज गति से चलाते हुए आरक्षक के ऊपर चढ़ाने का कोशिश किया। लेकिन स्वयं को बचाने के दौरान आरक्षक के दाहिने हाथ की उंगली में चोट लग गई और वह कार के सामने गिर गया , लेकिन आरक्षक ने फौरन सतर्कता से पीछे हटकर स्वयं को बचा लिया।

घटना के बात तुरंत वायरलेश रेडियो के माध्यम से पुरानी भिलाई क्षेत्र के सिरसा गेट चौक पर खड़े ट्रैफिक जवानों को सूचना दी गई। जहां आरोपियो को कार सहित पकड़ा गया। इस दौरान कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थी। आरोपियों ने अपना नाम रमजान एवं जाकिर मोहम्मद निवासी नागपुर बताया।

थाना कुम्हारी मे धारा 109(1), 221, 3(5) बीएनएस एवं धारा 184, 100 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...