CG News : चमत्कारी बाबा ने पैसे दोगुना करने का दिया झांसा, सोने के जेवर लेकर हुआ फरार

बिलासपुर। चकरभाठा में साधु के वेष में पहुंचे एक शातिर ठग ने मेडिकल संचालक को चमत्कार और पूजा-पाठ का झांसा देकर हजारों रुपए की ठगी कर ली. आरोपी ने पहले पत्थर को रुद्राक्ष और 10 रुपए को 100 रुपए में बदलने जैसा कथित चमत्कार दिखाया, फिर परिवार की परेशानियां खत्म करने का दावा करते हुए सोने की अंगूठी और नकदी लेकर फरार हो गया.

मामले में चकरभाठा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वार्ड क्रमांक-14 चकरभाठा निवासी राजेश पंजवानी मेन रोड स्थित वार्ड क्रमांक-07 में सुनीता मेडिकल का संचालन करते हैं. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 15 मई की सुबह करीब 11 बजे एक साधु के वेश में व्यक्ति उनकी दुकान पर भीख मांगने पहुंचा. पहले उन्होंने उसे 5 रुपए का सिक्का दिया, लेकिन उसने लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद 20 रुपए देने की कोशिश की गई, तब भी उसने पैसे लेने से मना कर दिया और पानी व चाय की मांग की.

मेडिकल संचालक ने उसे चाय-बिस्किट मंगाकर खिलाया. इसी दौरान कथित बाबा ने जेब से एक छोटा पत्थर निकाला और उसे कागज में बांधने को कहा. कुछ देर बाद जब कागज खोला गया तो पत्थर की जगह दो रुद्राक्ष निकले। यह देखकर मेडिकल संचालक भी उसके झांसे में आ गया.

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि वह पूजा-पाठ और सिद्धि से परिवार व व्यापार की सारी परेशानियां खत्म कर देगा. उसने 10 रुपए का नोट भी उसी कागज में रखने को कहा. बाद में कागज खोलने पर 100 रुपए का नोट दिखाई दिया. कथित चमत्कार देखकर पीड़ित पूरी तरह भरोसे में आ गया. इसके बाद आरोपी मेडिकल दुकान के अंदर बने मंदिर तक पहुंच गया और वहां पूजा-पाठ करने लगा. इसी दौरान उसने दो 500-500 रुपए के नोट मंगवाए. नोटों में लपेट दी.

आरोपी ने अंगूठी और नोट को मुंह में डालने का नाटक किया और फिर एक कागज में रुद्राक्ष और नोट देकर कहा कि इसे दो घंटे बाद खोलना. करीब दो घंटे बाद जब पीड़ित ने कागज खोला तो उसमें केवल 100 और 10 रुपए का नोट व दो रुद्राक्ष मिले. सोने की अंगूठी और 1000 रुपए नकद गायब थे. तब जाकर उसे ठगी का एहसास हुआ.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...