सुशासन तिहार : किसानों के काम में लापरवाही पर भड़के मंत्री टंकराम वर्मा, कहा – एक घंटे में पटवारी को सस्पेंड करो…

रायपुर। सुशासन तिहार के तहत रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में समाधान शिविर लगाया गया. इस दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंच से ही बिलाड़ी के पटवारी को एक घंटे के भीतर निलंबित करने के आदेश दे दिए.

बता दें कि ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि एक छोटे किसान को कई दिनों तक दफ्तरों के चक्कर लगवाए गए. उसकी जमीन को रिकॉर्ड में ‘निरंक’ दिखा दिया गया. शिकायत सुनते ही मंत्री ने नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

अधिकारियों को लगाई फटकार
बीएनबी हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित इस शिविर में मंत्री टंकराम वर्मा और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मंत्री ने अतिक्रमण, अपराध और लंबित मामलों पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए. वहीं शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, सफाई, बिजली, अतिक्रमण और राजस्व से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के सामने रखी.

बृजमोहन अग्रवाल ने भी लगाई थी क्लास
इसके पहले सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान आरंग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा के हाई स्कूल मैदान में सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित थे. इस दौरान ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय समोदा में पदस्थ नायब तहसीलदार गजानंद सिदार की कार्यशैली को लेकर गंभीर शिकायतें की. लोगों ने आरोप लगाया कि राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक विलंब हो रहा है और पैसों के लेन-देन की शिकायतें भी सामने आई थी. जिसके बाद बृजमोहन अग्रवाल ने नायब तहसीलदार की जमकर क्लास लगाई थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...