दुर्ग में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी, बेड पर मिले दो बच्चों के शव

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर स्थित एक निजी मकान की है, जहां पति-पत्नी का शव फांसी पर लटका मिला, जबकि दो बच्चों के शव कमरे में बेड पर पड़े मिले।

मृतकों की पहचान गोविंद साहू, उनकी पत्नी चंचल साहू, बेटे यशांक साहू (10 वर्ष) और बेटी दृष्णा साहू (13 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बच्चों की मौत जहर सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर से पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...