Durg News : बिटकॉइन में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी, महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के शिक्षक नगर निवासी एक महिला के साथ बिटकॉइन में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित महिला को अधिक लाभ देने का झांसा देकर 7 लाख 50 हजार रुपये निवेश कराए और फिर फरार हो गया। आरोपी ने कितने लोगों को इस तरह ठगी का शिकार बनाया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

दुर्ग के शिक्षक नगर निवासी देवकी सोनकर ने 9 अप्रैल 2024 को सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर लिखित में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी चंगोराभाठा रायपुर निवासी पीलादास मानिकपुरी ने बीटकॉईन में निवेश कर प्रतिमाह 12 से 13 प्रतिशत लाभ दिलाने का प्रलोभन दिया और अलग-अलग समय में कुल 7,50,000 रुपए नगद और यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर कराया। शुरुआत में कुछ राशि वापस करने के बाद आरोपी ने शेष रकम वापस नहीं किया और निवेशकों से संपर्क बंद कर दिया।

इस मामले की शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी पीलादास मानिकपुरी की पहचान कर रायपुर से पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन कीमती लगभग 10,000 रुपए जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महासमुंद में 5 पटवारी निलंबित : सरकारी जमीन के...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में गड़बड़ियों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।...

बस्तर आएंगे राहुल गांधी : बोधघाट परियोजना प्रभावितों से...

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना...

बस्तर में बाढ़ से किसानों की कमर टूटी :...

जगदलपुर। बस्तर में बाढ़ का पानी भले ही उतर गया है, लेकिन किसानों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। इंद्रावती नदी के तटीय...

CM साय का कांग्रेस पर वार : 2028 में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गन्ना उत्पादक किसानों की मांग, कांग्रेस के आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के दावे और CJP के...