CG News : लव मैरिज के कुछ दिन बाद दुल्हन फरार, पति ने लगाया पुराने बॉयफ्रेंड संग भागने का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लव मैरिज के कुछ ही दिनों बाद नवविवाहिता के अचानक घर से गायब होने से इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई है।

पीड़ित युवक गगन साहू ने मामले की शिकायत डीडी नगर थाना में की है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी घर से सोने-चांदी के जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर चली गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच करीब 6 महीने तक प्रेम संबंध था, जिसके बाद 20 मार्च को दोनों ने शादी की थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों बाद पत्नी अचानक घर से गायब हो गई।

पति का कहना है कि उसे शक है कि उसकी पत्नी अपने पुराने बॉयफ्रेंड के साथ चली गई है। वहीं उसने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, वह पिछले तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसकी FIR दर्ज नहीं की गई है।

इधर, मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...