पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत गंभीर, एम्स रायपुर के MICU में चल रहा इलाज

दुर्ग। पद्मश्री तीजन बाई की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर के ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया है। एम्स रायपुर द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार वर्तमान में उनका इलाज मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (MICU) में चल रहा है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

एम्स प्रबंधन के मुताबिक, तीजन बाई की प्रारंभिक जांच ट्रॉमा इमरजेंसी में डॉ. नमन द्वारा की गई। इसके बाद उन्हें जनरल मेडिसिन विभाग में डॉ. पी. एन. वासनिक की देखरेख में भर्ती किया गया।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीज का उपचार बहु-विषयक विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जा रहा है। इस टीम में डॉ. प्रणिता (मेडिसिन), डॉ. रंगनाथ (पल्मोनरी मेडिसिन) और डॉ. नीलम (नेफ्रोलॉजी) शामिल हैं। वहीं, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. डी. के. त्रिपाठी भी लगातार मरीज की निगरानी और उपचार प्रक्रिया में जुड़े हुए हैं।

एम्स रायपुर के अनुसार, तीजन बाई की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और स्थापित चिकित्सा प्रोटोकॉल के तहत सभी आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इस बीच अशोक जिंदल, जो एम्स रायपुर के कार्यपालक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं, स्वयं मरीज की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि एम्स रायपुर द्वारा सर्वोत्तम चिकित्सा एवं क्रिटिकल केयर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...