बीएसपी लोहा चोरी का खुलासा : गोदाम से 100 टन से ज्यादा माल बरामद, भारी मशीनें और वाहन भी जब्त

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से करोड़ों रुपये के लोहे की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। दुर्ग पुलिस ने भिलाई-3 थाना क्षेत्र के अकलोरडीह गांव में छापेमार कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से भारी मात्रा में संदिग्ध लोहा बरामद किया है। मौके से करीब 100 टन से अधिक लोहा जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और जांच टीम वहां मौजूद लोहे के जखीरे और भारी मशीनों को देखकर हैरान रह गई।

पुलिस ने पूरे गोदाम को सील कर दिया है। वहीं मौके पर खड़े करीब एक दर्जन भारी वाहनों और मशीनों को भी जब्त किया गया है। इनमें पोकलेन मशीन, बुलडोजर, ट्रक और चैन माउंटेन जैसे उपकरण शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क लंबे समय से संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था। चोरी का माल अकलोरडीह स्थित मोहम्मद सलीम के गोदाम में डंप किया जाता था, जहां से उसे अन्य स्थानों पर खपाया जाता था। आरोपी डस्ट परिवहन की आड़ में लोहे की चोरी को अंजाम देते थे।

मामले में बीएसपी के कई स्तरों पर मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि बीएसपी परिसर और आसपास करीब 400 सीसीटीवी कैमरे और 1200 से अधिक Central Industrial Security Force जवानों की तैनाती के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में लोहा बाहर निकलता रहा।

फिलहाल इस मामले के मुख्य आरोपी संजय सिंह और गोदाम संचालक मोहम्मद सलीम फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है। इस घटना के बाद बीएसपी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...