CG में आंधी-बारिश का अलर्ट : साप्ताहिक बाजार में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, 10 लोग घायल

दंतेवाड़ा। जिले के चंदेनार साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, चंदेनार साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। 11 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आए, जिसमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 9 अन्य लोगों को चोटें आई है।

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

अगले पांच दिन तक अंधड़, बारिश का अलर्ट
बता दें कि छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन तक अंधड़, बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

बिना टिकट यात्रा पर रेलवे ने कसा शिकंजा, ₹4.19...

बिलासपुर/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए अगस्त माह में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया।...