CG News : तालाब में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत, परिवार में पसरा मातम

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नरगोड़ा गांव में दो सगे मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे नहाने के दौरान तालाब के गहरे पानी में चले गए, जिससे यह हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृत बच्चों की पहचान ऋषभ खरे और रितेश खरे के रूप में हुई है। दोनों भाई गांव के तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने जब बच्चों को पानी में डूबते देखा तो तत्काल उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

दादा के दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने आये थे गांव

बताया जा रहा है कि बच्चों का परिवार हाल ही में दिल्ली से गांव लौटा था। परिवार के सदस्य अपने दादा के दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने नरगोड़ा आए हुए थे। पहले से ही परिवार शोक में डूबा हुआ था और अब एक ही हादसे में दो मासूम बेटों की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। परिजन और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...